बिहपुर में कांग्रेस का ‘सृजन साथी जनसंपर्क अभियान’, जिलाध्यक्ष का हुआ सम्मान

FB IMG 1777260927332

नवगछिया। प्रखंड स्थित स्वराज आश्रम कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस पार्टी के ‘सृजन साथी जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष Praveen Singh Kushwaha का कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र, माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरफान आलम ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नेता राधा कृष्ण ने किया। समारोह में बिहार प्रदेश कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष Professor Vijay Chaudhary मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं को सुनने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वहीं, प्रो. विजय चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सदैव किसानों, मजदूरों और आमजन के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला ने भी पार्टी की एकता को उसकी सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से काम करने की अपील की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

img 20251223 wa00325294123642937209594

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *