पटना में शिष्टाचार भेंट का दौर, मंत्री बनने पर इं. शैलेंद्र को मिली बधाइयाँ

IMG 20260508 WA0011

पटना। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का दायित्व मिलने के बाद बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इं. शैलेंद्र ने शुक्रवार को पटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि गुरुवार को आयोजित शपथग्रहण समारोह के अवसर पर पटना पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी इं. शैलेंद्र ने मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया था।

img 20260508 wa00105511886520012249996


इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह-मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता तथा बिहार विधान परिषद सदस्य संजय मयूख, विधायक राणा रणधीर सिंह, विधायक विजय खेमका, भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, नवगछिया जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


इधर, मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, सचेतक गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने इं. शैलेंद्र के आवास पहुंचकर उन्हें मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *