भागलपुर

31 मार्च को बच्चे के बीच हुए विवाद के चार दिन बाद घर के सामने युवक को मारी गोली, जख्मी हालत में मायागंज रेफर, मामला दर्ज ।।

31 मार्च को बच्चे के बीच हुए विवाद के चार दिन बाद घर के सामने युवक को मारी गोली, जख्मी हालत में मायागंज रेफर, मामला दर्ज ।।

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के नयाटोला पकड़ा वार्ड संख्या-2 में, रविवार को मामूली विवाद में मारपीट के बाद गोलीबारी की घटना सामने आई है। गोली युवक के हाथ की तलहती में लगी। जिसे गम्भीर हालात में ग्रामीणों ने अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर गए जहां से उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।

गोली से घायल खगरिया जिले के मानसी थाना के रोहियार निवासी मायागंज में ईलाजरत गौरीशंकर कुमार ने सोमवार को नवगछिया पुलिस के समक्ष फर्द बयान दर्ज कराया है। जिसमे बताया की विगत 31 मार्च की शाम मेरी पुत्री खुशी कुमारी घर के बाहर खेलने के क्रम में बगल के अमन कुमार ने बच्ची के साथ मारपीट किया गया, जिसके बाद विवाद बढ़ा। बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद अमन के घरवाले गौरीशंकर के घर के सामने लड़ाई करने की नीयत से एकत्रित हो गए।

जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण स्तर पर दोनो पक्षों के बीच समझौता कराकर शांत कर दिया गया था। वही 3 अप्रैल रविवार रात्रि साढ़े नौ बजे धोबिनियाँ के गुरुदेव यादव, आभाष यादव का साला मलेटरी यादव तथा एक अज्ञात व्यक्ति गौरीशंकर के घर के गेट पर अकारण घात लगाकर बैठा था। तभी गौरीशंकर का भांजा नीरज अपने एक दोस्त के साथ दूध देने आया और गेट पर बैठे लोगों से गेट पर बैठेने का कारण पूछा, जिसपर दोनो के बीच विवाद होने लगा।

हल्ला सुनकर गौरीशंकर गेट खोलकर बाहर आया तभी धोबिनियाँ के अभाष यादव ने कहा कि देखते क्या हो गोली मार दो इसको, टेंसन खत्म हो जाएगा। जिसपर गुरुदेव यादव ने कमर से कट्टा निकालकर गोली चला दिया। एक गोली गौरीशंकर के बाएं हाथ की हथेली पर जाकर लगी।

गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण जुटने लगे जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। नवगछिया थानाध्यक्ष भारतभूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है वही नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button