भागलपुर

मुरारका महाविद्यालय मे दो दिवसीय सेमिनार का हुआ समापन।। Inquilabindia

भागलपुर सुलतानगंज के मुरारका महाविद्यालय मे आयोजित ICSRD स्पॉन्सर्ड दो दिवसीय सेमिनार के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत तकनीकी सत्र से हुई जिसमे विभिन्न महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के शोधार्थियों और प्राध्यापको ने अपने शोध पत्र प्रस्तुति दी। इस तकनिकी सत्र का संचालन v मूल्यांकन डॉ नीतू कुमारी, डॉ कुमार प्रभास व डॉ शुभम कुमार ने किया।


इस सत्र के समानांतर आभासी तकनीकी सत्र (वर्चुअल टेक्निकल सेशन) का भी आयोजन किया गया था। इस सत्र में सिक्किम, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के शोधार्थियों और प्रोफेसरों ने अपने शोध पत्र ऑनलाइन मोड में प्रस्तुत किए। इसका सत्र का सतर्क संचालन और मूल्यांकन श्री मुकेश कुमार व डॉ प्रवीण कुमार ने किया।


उसके उपरांत विदाई समारोह का आयोजन सेमिनार के संयोजक प्राचार्य प्रोफेसर अमरकांत सिंह, समन्यवक डॉ अंशु कुमार व आयोजन सचिव श्री राकेश कुमार का सम्मान TOUCAN के निदेशक डॉ केतन कुमार मिश्रा ने अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर किया। प्राचार्य अमरकांत सिंह ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर उन्नत शोध के लिए प्रोत्साहित किया । तकनीकी सत्र के सफल संचालन व मूल्यांकन के लिए डॉ नीतू कुमारी, डॉ कुमार प्रभास, श्री मुकेश कुमार और डॉ प्रवीण कुमार को बधाई व प्रतीक चिन्ह के रूप में मेडल देकर सम्मानित किया।
TOUCAN के निदेशक डॉ केतन कुमार मिश्रा व TOUCAN की प्रोजेक्ट मैनेजर अंजली सिंह को प्राचार्य ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

अपने धन्यवाद ज्ञापन में प्राचार्य प्रो डॉ अमरकांत सिंह ने दो दिवसीय सेमिनार को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, वित्तीय मदद के लिए विश्विद्यालय व विभिन्न महाविद्यालयों ,आयोजन समिति व मीडिया को धन्यवाद प्रेषित किया।

अंत में आयोजन के नींव के ईंट स्वयं सेवक छात्र/छात्राओं रजनीश झा, आरव कुमार, दीपक कुमार, दिलकुश कुमार, प्रशांत कुमार, छोटू कुमार, आशीष कुमार, सतीश कुमार, प्रियांशु कुमार, विश्वजीत कुमार, हर्ष कुमार, गिरीश कुमार, राजकिशोर कुमार, मणिकांत कुमार, सम्मी कुमार इशिका कुमारी, रूपम कुमारी, अनुष्का दीपांकर एवं भावना कुमारी का प्राचार्य प्रो डॉ अमरकांत सिंह ने आशीर्वाद सहित धन्यवाद दिया। प्राचार्य जी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार्वका आयोजन मुरारका महाविद्यालय में किया जाएगा।
दोपहर लंच के उपरांत कार्यक्रम समापन की आधिकारिक घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button