नवगछिया में जदयू का ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ आयोजित, 20 वर्षों के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

बबलू मंडल ने कहा– नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बनाई नई पहचान
नवगछिया। जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से नवगछिया स्थित तेतरी फूड प्लाजा में ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार में पिछले 20 वर्षों के शासनकाल के दौरान हुए विकास कार्यों, सुशासन, सामाजिक न्याय और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह खगड़िया विधायक बबलू मंडल शामिल हुए। मंच संचालन गुलशन मंडल ने किया, जबकि युवा जदयू जिलाध्यक्ष रवि कुमार ने सह-संचालन की जिम्मेदारी निभाई।
अपने संबोधन में विधायक बबलू मंडल ने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार में विकास और सुशासन को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में सरकार ने व्यापक स्तर पर काम किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में सुशासन की मजबूत नींव रखी गई है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की दिशा में काम किया है। छात्र-छात्राओं, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। साथ ही पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान तथा सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में भी निरंतर प्रयास हुए हैं। उनके अनुसार, बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है।
कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता अशोक कुमार आलोक, सुबोध साह, मुरारी मंडल, चंदेश्वरी सिंह निषाद, चंद्रिका मंडल, अनिल पटेल, अमोद साहू, हुलास सिंह, गणेश मंडल, भानु झा, केशव शर्मा, नीतू कुमारी, पारस नाथ साहू, डॉ. कौशल किशोर, मो. शकीलउद्दीन, इस्तेखार आलम, प्रमोद चौबे, राजनीति तांती, विजय सिंह निषाद, भवेश कुमार, ज्ञानशक सिंह एवं उमाकांत राय समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



