भागलपुर

13 दिसंबर को नवगछिया में होगा विराट शिवगुरु महोत्सव, तैयारियों को लेकर जुटे 2 हजार शिवशिष्य

नवगछिया। आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले विराट शिवगुरु महोत्सव को लेकर नवगछिया में आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव को भव्य रूप देने और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें करीब 2,000 शिवशिष्य एवं शिवशिष्याओं ने भाग लिया।

20261129 1343590


बैठक में आयोजन समिति के सचिव प्रभात कुमार ने प्रस्तावित महोत्सव की रूपरेखा, कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और तैयारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि महोत्सव में शिवशिष्य हरेंद्रानंद फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती बरखा आनंद एवं श्री आशीष आनंद के आगमन का कार्यक्रम निर्धारित है।


बैठक के दौरान उपस्थित शिवशिष्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। साथ ही, महोत्सव की तैयारियों में सामूहिक सहभागिता निभाने और कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में शिवशिष्यों की मौजूदगी से आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह देखा जा रहा है।

बैठक में प्रशांत कुमार, राकेश कुमार, गगन कुमार, अरविंद गुप्ता, संजय बिहारी सहित अन्य शिवशिष्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कालूषण यादव ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button