दिन दहाड़े किशोरी का हुआ अपहरण, तीन अभियुक्तों पर मामला दर्ज

IMG 20220419 WA0014

श्रवण आकाश, (खगड़िया) की खास रिपोर्ट

खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव से शनिवार की दोपहर एक किशोरी को पहला फुसलाकर भगाने की घटना की मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर क्षेत्र में हलचली माहौल बनी हुई है। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन की लाख मुस्तैदी के बावजूद भी ऐसे मामले लगातार होते दिख रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश इस मामले में विराम नहीं लग रही है। आपको जानकारी के लिए बता दूं कि खासकर इस मामले में नाबालिग मासूम बच्ची हीं शिकार हों रहें हैं। साथ ही साथ इस तरह की मामले में आवेदकों के मुताबिक स्थानीय पुलिस प्रशासन भी संतोषजनक रूप से सहयोग भी नहीं कर पा रहे हैं। मजबूरन पीड़ीत परिजनों को दिल पर पत्थर रख संतोष कर अपनी जिंदगी जीने पड़ विवश होकर अपनी जिंदगी जीते दिख रहे हैं।

IMG 20220419 WA0013
IMG 20220419 WA0016

फिलहाल ताजा मामला परबत्ता थानाक्षेत्र अंतर्गत मोजाहिदपुर गांव में भी एक मासूम बच्ची को लेकर कुछ अभियुक्तों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। जिसमें पीड़िता के पिता ने आवेदन के जरिए तीन युवकों को इस मामले में अभियुक्त बना, स्थानीय पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन भी तत्काल सख्ती से इस मामले में लगे दिख रहे हैं। लेकिन अब तक इस मामले में जुड़ी कोई भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

IMG 20220419 WA0015
IMG 20220309 WA0010 19

अंततः वहीं घटना को लेकर दिए गए आवेदकों ने आवेदन द्वारा बताया गया कि शनिवार को सुबह नाश्ता कर रोज की तरह मजदूरी करने चला गया था। जब शाम को काम कर वापिस घर लौटा तो उसके पत्नी द्वारा पुत्री के गायब होने की सूचना दी गई। जिसके बाद गांव घरों में सन्नाटा छा गई, जो अब तक बरकरार है। फिर भी किशोरी के पिता इस सूचना के बाद वह अपने संबंधियों से मोबाइल फोन के माध्यम से यथासंभव अता पता व खोजबीन किया, लेकिन कोई सूचना हाथ नहीं लगी।

IMG 20220419 WA0012
IMG 20220415 WA0009 3

वहीं इस मामले को लेकर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेकर पुलिस प्रशासन लगी हुई है। अपहरण किशोरी के पिता द्वारा आवेदन स्वीकृत कर लिया गया है। साथ ही साथ तीन अभियुक्तों के ऊपर मामला भी दर्ज कर लिया गया है। अंततः एस.आई राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर तीनों अभियुक्तों के घरों में भी छापेमारी किया गया है। लेकिन फिलहाल तीनों फरार हैं। विश्वास रखिए बहुत जल्द इस मामले में संलिप्त तीनों अभियुक्तों को पुलिस प्रशासन अपने गिरफ्त में लेकर कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *