Uncategorizedभागलपुर

श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ चंद्रमा को अर्घ दे चौठचंड पर्व संपन्न

श्रवण आकाश, खगड़िया की कलम से

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर चौठ चंद चंद्रमा को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। पर्व को लेकर मंगलवार को बाजार में भीड़ लगी रही। विभिन्न तरह की पूजन सामग्री खरीदते दिखें लोग। इसके पश्चात  दिन में तैयारियों पुरी कर ली गई , मंगलवार की संध्या मे आगंन या छत पर रंग बिरंगे अरिपन बना प्रसाद के रूप में उसके उपर छोटे छोटे मिट्टी के बर्तनों में दही, पकवान  एवं कई तरह की मिठाई, पश्चिम दिशा की ओर संध्या के समय रखकर व्रतधारी महिलाएं के हाथों में बारी बारी से दहीं पकवान की डाली  रख कर विभिन्न मन्त्रौउच्चारण के साथ  चन्द्रमा को अर्घ्य दिया।

IMG 20220830 WA0029
IMG 20220506 WA0009 15

दूध एवं गंगाजल से अर्घ्य देने सदियों से चली आ रही परंपरा आज भी  लोगों ने बरकरार रखा है ।चन्द्रमा को अर्घ्य  देने के बाद ही लोग प्रसाद ग्रहण किया प्रत्येक घरों में एक महिलाएं निराधार उपवास में रहकर संध्या में चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रती पानी ग्रहण किया। यहां के तेमथा करारी पंचायत, सियादत पुर अगुवानी पंचायत, तेमथा राका, नयागांव, परबत्ता, माधवपुर आदि विभिन्न जगहों पर पूरी उत्साह के साथ लोगों ने चौरचन मनाया।

IMG 20220824 WA0011 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button