श्रवण आकाश, Crime Report Bihar
इस वक्त बिहार से बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने 9 लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस गोलीबारी में अब तक में 1 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि बछवाड़ा थाना क्षेत्र से अपराधी गोलीबारी करते हुए फुलवरिया थाना क्षेत्र में गोलीबारी की फिर उसके बाद फुलवरिया फुलवरिया गोलीबारी करते हुए चकिया थाना में गोलीबारी करते हुए अपराधी फरार हो गया। इस गोलीबारी में चकिया थाना क्षेत्र में 3 लोगों की गोली मारकर घायल कर दिया है। जबकि तेघड़ा थाना क्षेत्र में दो लोगों की गोली लगने की सूचना हैं। इतना हीं नहीं वहीं फुलवरिया थाना क्षेत्र में दो लोगों को गोली लगने की सूचना हैं। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्र में मिलाकर कुल 9 लोगों की अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस गोलीबारी में 1 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई हैं।


पुछताछ में फिलहाल बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार और जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने पूरे जिले में अपराधियों को धर पकड़ के लिए नाकाबंदी कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही हैं और अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। अंततः पुलिस प्रशासन अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तारी करने का दावा कर रही हैं।


वहीं पुछताछ में विधान पार्षद राजीव कुमार ने बताया कि बेगूसराय जिले में आज अलग अलग जगहों पर गोलीबारी की घटना घटी हैं। इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम होगी । जिले में आतंक का माहौल बनाने का प्रयास करने वालों का मंसूबा सफल नही होगा। जिला प्रशासन जल्द ही मामले का उद्भेदन कर कड़ी कारवाई कर शांति बहाल करने में सफल होगी। वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी से इस सम्बंध में बातचीत हुई हैं, जल्द ही उद्भेदन और गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी। जिलेवासियों से विनिति पूर्वक आग्रह है कि इस दुख की घड़ी में शांति, धैर्य बनाये रखें । पीड़ित परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएँ हैं। इस दुख की घड़ी में उनके साथ हूँ।


जबकि वहीं पुर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार ने बताया कि बिहार में फिर अपराधियों का मनोबल चरम पर हैं। 40 मिनट में गोधना, बछवाड़ा से मल्हीपुर तक (20 किलोमीटर) एनएच पर मोटरसाइकिल चलाते हुए 10 लोगों को मारी गोली, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 9 लोगों का इलाज विभिन्न निजी अस्पतालों में चल रहा है। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सत्ता बदलते ही बिहार बदलने लगा हैं और अपराधी खुलेआम सड़क पर तांडव कर रहे हैं। श्री नीतीश कुमार एक कमजोर और असमर्थ मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं राजद के पुराने शासनकाल का खौफनाक मंजर बिहार में फिर हावी हो रहा है। सचमुच में लगता हैं मानों बिहार में जंगलराज पुनः लौट गया है।
