भागलपुर

त्रिदिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला 2024-25 का शुरुआत किया गया

स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर बलाहा नारायणपुर के प्रांगण में शुक्रवार को आगामी सत्र के लिए त्रिदिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला 2024-25 का शुरुआत किया गया है। यह कार्यशाला तीन दिनों 29 से लेकर 31 तक संचालित होगा। इस कार्यशाला में अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थिति रहे। जिसमें प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर बिहारीगंज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार झा द्वारा सत्र को सम्बोधित किया गया।

img 20240330 wa00047861167561630420674

इस विद्यालय के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, संरक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव एवं सचिव रणविजय प्रसाद यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यशाला में प्रासंगिकता एवं भूमिका की प्रस्तुति प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिंन्हा के द्वारा किया गया। विद्यालय के सभी आचार्य और दीदीजी के द्वारा आगामी सत्र के दौरान शिक्षा में कैसे सुधार हो इस पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही अर्थ संकल्प 2024-25 पर भी चर्चा किया गया और सर्वसम्मति से पारित किया गया। उपर्युक्त कार्यशाला प्रत्येक दिन पांच सत्र के रूप में संचालित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button