भागलपुर

युवक को कट्टा लहराना पड़ा भारी मोबाइल में हथियार का फोटो, आरोपी गिरफ्तार

बिहपुर  प्रखंड के झंडापुर पूरब पंचायत के नवटोलिया निवासी युवक राजा कुमार को सोशल मीडिया में कट्टा लहराना भारी पड़ गया। रविवार को वायरल फोटो झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के संज्ञान में आया। इसके बाद वे पुलिस बल के साथ मामले के सत्यापन के लिए नवटोलिया पहुंचे।

पुलिस को देखकर राजा कुमार भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसके निशानदेही पर घर के बक्से में रखा लोडेड कट्टा को पुलिस ने बरामद किया। थानाध्यक्ष के बयान पर इस मामले को लेकर केस दर्ज किया गया। झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button