भागलपुर

स्वर्गीय अनिता यादुका की स्मृति में निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न

नवगछिया रेलवे स्टेशन परिसर में बाबा गणिनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का तीसरा सप्ताह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम को स्वर्गीय अनिता यादुका की स्मृति में आयोजित किया गया, जिनका हाल ही में निधन हुआ था। बेंगलुरु में रह रहे नवगछिया के निवासी राजेंद्र यादुका और अमित यादुका (पिता कैलाश यादुका) ने अपनी दिवंगत परिजन की आत्मा की शांति के लिए इस पुनीत कार्य में सहयोग दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय अनिता यादुका के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर की गई। भोजन में पूरी, सब्जी, खीर और बुनिया की व्यवस्था की गई थी, जिसे जरूरतमंदों ने पंक्तिबद्ध होकर बड़े ही आनंद के साथ ग्रहण किया।

संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने बताया कि समिति हर शनिवार को यह सेवा प्रदान करती है और आगामी कार्यक्रमों में ठंड को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस सेवा कार्य में सहयोग करने की अपील की। संरक्षक चंद्रगुप्त साह ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि “नर सेवा नारायण सेवा” की भावना से प्रेरित होकर हर किसी को ऐसे कार्यों में योगदान देना चाहिए। रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर मृणाल शेखर ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।

इस अवसर पर समिति के सचिव संदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार, शशि शेखर कुमार, नीरज कुमार, नवीन साह, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. पंकज साह, रंजीत कुमार, रूपेश कुमार, ताइक्वांडो संघ के सचिव घनश्याम प्रसाद, समाजसेवी सुबोध कुमार, मनोज यादुका, श्रवण यादुका, विक्की कुमार, पिंटू यादुका, कैलाश यादुका, किशन यादुका, ओम प्रकाश यादुका, राजेश सराफ, विजय शर्मा, संतोष अग्रवाल, दीपक यादुका, दयानंद यादुका, इंस्पेक्टर मृणाल कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button