भागलपुर

ABVP के सदस्य ने भोजन वितरण का किया कार्यक्रम ।। InquilabIndia

अमरजीत सिंह संवाददाता (भागलपुर) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विस्तार केंद्र रंगरा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में भोजन वितरण का कार्यक्रम किया गया अभाविप के SFS जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने हमारे संवाददाता को बताया कि अभाविप के आयाम स्टूडेंट फोर सेवा के माध्यम से विभिन्न जगहों पर विभिन्न तरीके से सेवा कार्य में SFS के कार्यकर्ता लगे हुए हैं इस विकराल महामारी में हम सभी को सकारात्मक सोच के साथ कोरोना से लड़ाई लड़नी है अभाविप के कार्यकर्ता अनुराग कुमार आर्य ने बताया कि अभी वर्तमान में कोरोना जैसी गंभीर परिस्थिति से पूरा देश जूझ रहा है । इसी बीच हम सभी अभाविप कार्यकर्ताओं ने मिल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में मरीज और उनके परिजनों के बीच 100 पैकेट्स भोजन वितरण कर एक योगदान दिया गया। अभाविप के बेचन कुमार ने कहा कि समाज के लिए हम सभी का एक छोटा सा प्रयास था और अभाविप हमेशा से छात्र हित एवं राष्ट्र हित में सदैव तत्पर है और हमेशा रहेगा मौके पर अभाविप के SFS जिला संयोजक अनुज चौरसिया , अनुराग कुमार आर्य , बेचन कुमार , लक्ष्मी कुमारी , शिवानी कुमारी , स्नेहा कुमारी , बमबम मोदी , प्रशांत मोदी , आदर्श आर्य एवं अन्य छात्र शामिल थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button