भागलपुर

सड़क हादसे में 2 लोग घायल बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर।

सड़क हादसे में 2 लोग घायल बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर।


सुल्तानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास ट्रेक्टर व मोटरसाइकिल मे भीडंत दो लोग घायल।। जिसमें ईद अनवर पिता मोहम्मद सऊद उम्र 20 वर्ष ,शाहरुख कुमार पिता मोहम्मद शकील उम्र 19 वर्ष घर दिलगौरी 9 नंबर वार्ड सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए ,जिसे वहां के स्थानीय लोगों द्वारा रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि सईद अनवर उम्र तथा शाहरुख अपने मौसेरे भाई के छेके में भागलपुर जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से एक्सीडेंट हो जाने पर बुरी तरह से घायल हो गए। जिसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज परिजनों द्वारा ले जाया गया है। वही घटनास्थल से ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना सुल्तानगंज को दी गई ।मौके पर स्थानीय थाना पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button