बिहपुर में आज 11 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी प्रभावित, मेंटेनेंस कार्य कारण

IMG 20250305 065143
[espro-slider id=5813]

बिहपुर। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के एईई शशि चंद्र भूषण ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी है कि 5 मार्च, बुधवार को बिहपुर में 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से लेकर 3 बजे तक बंद रहेगी।

img 20241228 wa00017383424223431333611

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस दौरान वे जल टंकी, इन्वर्टर और अन्य विद्युत संबंधित आवश्यक वस्तुओं की पहले से व्यवस्था कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

एईई ने यह भी बताया कि मेंटेनेंस कार्य के पूरा होते ही निर्धारित समय पर बिजली आपूर्ति को फिर से बहाल कर दिया जाएगा। इस असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त करते हुए, उन्होंने सभी से सहयोग की उम्मीद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *