भागलपुर

रंगरा में वेल्डिंग दुकान की आड़ में चल रही थी अवैध मिनीगन फैक्ट्री, नवगछिया पुलिस ने किया भंडाफोड़

नवगछिया, 28 अप्रैल – नवगछिया पुलिस ने रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में एक वेल्डिंग दुकान की आड़ में संचालित अवैध मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार, देशी कट्टा, बुलेट और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, रंगरा थाना अध्यक्ष को रविवार 27 अप्रैल को दोपहर करीब 1:15 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया गांव निवासी पीपी मंडल उर्फ प्रशांत मंडल, पिता सुरेश मंडल, अपने घर में अवैध आग्नेयास्त्रों का निर्माण कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अंचल निरीक्षक, रंगरा थाना अध्यक्ष और अन्य पुलिस कर्मियों की एक छापामारी टीम गठित की गई।

20250428 1636581858738533713249582


टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीपी मंडल के वेल्डिंग दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान अवैध मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए मौके से भारी मात्रा में हथियार बनाने की मशीनें, एक देशी कट्टा, अर्द्धनिर्मित हथियार, बुलेट और अन्य उपकरण बरामद किए गए।
बरामदगी में शामिल वस्तुएं:
• देशी कट्टा – 1
• लोहे का बैरल – 4
• ड्रिल पीन – 4
• पीतल का खोखा – 1
• पिस्टन स्प्रिंग – 3
• ट्रिगर – 3
• ट्रिगर गार्ड – 3
• मैगजीन स्प्रिंग – 3
• बुलेट – 8
• खोखे का पेन्दी – 57
• लोहे की रॉड – 10
• लोहा काटने वाली आरी – 7
• छेनी – 4
• स्क्रू – 3
• राउंड कटर ब्लेड – 5
• रेती – 6
• अर्द्धनिर्मित हथियार के बॉडी एवं बट
• हथौड़ा, पेचकस, रिंच, रेलवे पटरी के टुकड़े व अन्य उपकरण
पुलिस ने इस मामले में रंगरा थाना कांड संख्या 86/25 दिनांक 27.04.25 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं (25(1-ए), 25(1-एए), 25(1-बी)ए, 26, 35) में मामला दर्ज कर लिया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


छापेमारी दल में अंचल निरीक्षक ब्रजेश कुमार, रंगरा थानाध्यक्ष पु०अ०नि० आशुतोष कुमार, पु०अ०नि० धनंजय कुमार, पी०टी०सी० लीलानंद कुमार तथा सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने इस सफल कार्रवाई के लिए टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button