भागलपुर
बिहपुर में मकई लदा ट्रक लेकर ड्राईवर हुआ फरार ।।

बिहपुर प्रखंड के जमालदीपुर निवासी निशिकेष राज उर्फ प्रीतम कुमार ने मकई लदा ट्रक गायब हो जाने के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसनें उसने ट्रक चालक किशोर सिंह ग्राम 69 ज्ञान गरबा थाना पदमा जिला हजारीबाग एवं संतोष सिंह, सिंह ट्रांसपोर्ट कूर्सेला को नामजद आरोपी बनाया है ।

अपने आरोप में बताया हैं की 7 जुलाई को लत्तीपुर चौक पर ट्रक पर 414 बोरा मकई जिसका लागत मूल्य 4 लाख 54 हजार हैं ।लोड होकर रांची नगरी मंगलम फील्ड के लिये निकला । वही 10 जुलाई को ड्राइवर से फोन पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला । उपरोक्त नामजदों ने मिलकर ट्रक को गायब किया हैं । पुलिस मामले को दर्ज जांच में जुट गई हैं ।



