भागलपुर

दूध के डिब्बे पर शुरू हुआ विवाद पहुंचा हत्या तक! रंगरा हत्याकांड का 24 घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश, शेखर यादव गिरफ्तार

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशकीपुर दियारा में बीते शनिवार की रात हुए हत्या कांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोए हुए मुक्ती साह को रात करीब 12 बजे अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

img 20240801 wa00017040687439974309214

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया। एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से तकनीकी साक्ष्य भी एकत्र किए गए।

⚡ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 घंटे में खुलासा

पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई, जिसने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर महज 24 घंटे में मुख्य आरोपी शेखर यादव को कोशकीपुर बहियार से गिरफ्तार कर लिया।

😱 हत्या का कारण बना दूध का डिब्बा!

गिरफ्तार आरोपी शेखर यादव, पिता अर्जुन यादव, निवासी धोधा (भागलपुर) ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसका मृतक से दूध के डिब्बे को लेकर आपसी विवाद था, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इसी रंजिश में उसने मुक्ति साह पर जानलेवा हमला किया।

🚓 मुकदमा दर्ज, छापेमारी जारी

इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 122/25, दिनांक 16.06.25 के तहत धारा-103(1) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि अन्य फरार अपराधियों की तलाश और हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी लगातार जारी है।

🔒 गिरफ्तार अपराधीः

  1. शेखर यादव, पिता – अर्जुन यादव, निवासी – धोधा, थाना – धोधा, जिला – भागलपुर।

पुलिस की तेज़ कार्रवाई से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासनिक सख्ती की सराहना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button