बिहार

ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत

सुल्तानगंज। सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर मध्य विद्यालय के समीप आप रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताते चलें कि पूर्ण संख्या 325/2 के नजदीक एक लगभग 50 वर्ष ब्रेड की ट्रेन से कटकर मौत हो गई वहीं आरपीएफ एसआई पंकज यादव द्वारा बताया गया कि 10:40 बजे मालदा डिवीजन से सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। घटना कब हुई है इसकी जानकारी नहीं है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। मौके पर स्थानीय थाना दल बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान में जुट गई। खबर लिखने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है ।जिसे आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया ।पोस्टमार्टम के बाद थाना लाकर 72 घंटे तक यदि शव की पहचान नहीं होती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button