भागलपुर

Bihpur : RPF ने बिहपुर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बैग सौप दिया ।। InquilabIndia

बिहपुर: गुरुवार को आरपीएफ,थानाबिहपुर इंसपेक्टर रंजीत कुमार ने आरपीएफ पोस्ट पर फल काटने वाला एक छोटा चाकू एवं 31020 रूपया युक्त कमरबंद बैग प्रखंड के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सोनवर्षा निवासी गुलशन कुमार को सौंप दिया।बता दें कि 11जुलाई को स्टेशन गोलंबर परिसर स्थित मिलकी गांव निवासी फैयाज अंसारी के दुकान के एक बैग मिला था।

IMG 20210811 WA0116

जिसे उक्त दुकानदार ने 13 जुलाई को आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचकर इंसपेक्टर को सौंप दिया था।बैग मिलने की जानकारी होने पर गुलशन कुमार पर्याप्त साक्ष्य के साथ आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचकर इंसपेक्टर को दिया।इंसपेक्टर साक्ष्य को संतोषजनक पाते हुए बिहपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत चौधरी,पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी व बिहपुर मध्य पंचायत के सरपंच प्रमोद सिंह की मौजूदगी में एक छोटा चाकू एवं 31020 रूपया समेत कमरबंद बैग गुलशन को सौंप दिया।बैग मिलने पर गुलशन ने आरपीएफ,थानाबिहपुर एवं दुकानदार फैयाज अंसारी का आभार भी जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button