!! उत्कृष्ट गर्व नक्षत्र अटल !!

अनुज कुमार चौहान

राजनीति के भीष्म पितामह ,
उत्कृष्ट गर्व नक्षत्र अटल ।
रचना शील काव्य गुण धारी ,
लोक तन्त्र स्तम्भ पटल ।।

जय विज्ञान घोष ,उदघोषक ,
राष्ट्र समर्पण , मन निश्छल ।
सेवा देश प्रगति आयामी ,
प्रेरक चरित्र ,सह मौन प्रबल ।।

सदा ए शरहद के अनुगामी ,
दूर दृष्टि , कावेरी -जल ।
मजदूरों का शोषण हृदय ,
दृश्य दिखाता ताजमहल ।।

परमाणु वैश्विक सुदृढ शक्ति,
स्वर्णिम चतुर्भुज ,वतन सबल ।
पांचजन्य ,वीर अर्जुन सैंग ,
राष्ट्र धर्म ,कर्तव्य सचल ।

संकल्पित धर्म गठबंधन ,
नेतृत्व प्रमुख ,हलचल के हल ।
भारत रत्न शृद्धेय संदेशक ,
भुला सके ना ,
जल -नभ -थल ।।

डॉ अनुज कुमार चौहान “अनुज”
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *