बीते कई दिनों से लंबी चौड़ी विशैली अजगर सांप को घूमते देख दहसत में लोग

IMG 20220117 WA0006

खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सियादतपुर अगुवानी पंचायत के अगुवानी गंगा घाट पर करीबन 25 फीट लंबे एक विशैली अजगर के आ जाने से इन दिनों लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस को पकड़ हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अजगर सांप तकरीबन बीते 3 दिनों से अगुवानी गंगा घाट के आसपास इधर उधर घूम रहा है । इतना ही नहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परबत्ता थाना पुलिस प्रशासन को भी दी। लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन द्वारा रेस्क्यू को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बताते चलें कि 25 फीट लंबे अजगर के घूमने की बात सुनकर परबत्ता के अगुवानी गंगा घाट के आसपास रहने वाले पशुपालक खासकर दहसत में है। इधर अजगर को देखने के लिए इधर उधर के भी कई लोगों का आना जाना लगा हुआ हैं।

IMG 20220117 WA0007

वहीं लोग लंबी – चौड़ी विशैली अजगर सांप को देख बताया कि अगुवानी गंगा घाट दियारा क्षेत्र होने के कारण यहां खेती के लिए भी सैकड़ों लोगों पहुंचते रहते हैं। इतना ही नहीं अगुवानी गंगा घाट पर प्रत्येक दिन दुर – दुर से दर्जनों महिलाएं एवं बच्चे स्नान करने के लिए भी आते रहते हैं। इस भयावह – डरावनी माहौल में इतने विशाल अजगर का रहना आम आदमी के लिए खतरा भी साबित हो सकता है। आम आदमी के साथ ही साथ पालतू मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। अंततः बताते चलें कि स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 3 दिनों से लगभग लंबी चौड़ी विशैली अजगर सांप की मौजूदगी की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई है। लेकिन फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले को लेकर अब तक सुस्ती दिखा रहे हैं। अर्थात कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मात्र एक ही मांग कि पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन इस सांप को अनहोनी होने से पूर्व पकड़ कर उक्त जगहों से हटा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *