खगड़ियाबिहार

सैकड़ों एलपीजी सिलेंडर गैस से लदी एक ट्रक पलटी और बड़ी हादसे टली

खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना अंतर्गत गौछारी पेट्रोल पंप व नेशनल हाईवे 31 के पास प्रातः कालीन बेला में भीषण कोहरे के चलते एक एलपीजी सिलेंडर गैस लदी ट्रक पलट गई। लेकिन सौभाग्य वश आग नहीं लगने की वजह से कोई अनहोनी नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गई। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार अहले सुबह करीबन 6:00 बजे की बताई जा रही है। वहीं इस घटना में गाड़ी के चालक और खलासी पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त ट्रक में करीब 300 एलपीजी गैस सिलेंडर लदी हुई थी, जो भागलपुर की तरफ से खगड़िया की ओर जा रही थी।

IMG 20220117 WA0012

इतना ही नहीं इस घटना को लेकर उपस्थित स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे गौछारी पेट्रोल पंप के पास एनएच 31 पर एक ट्रक सड़क किनारे अचानक पलट गई । उक्त ट्रक में इंडियन गैस की भरी सिलेंडर थी जो कि ट्रक के चालक ने प्रातः कालीन बेला में भीषण कोहरे होने की वजह से अपना संतुलन खो दिया और भरी सिलेंडर गाड़ी गड्ढे में जा पलट गई। वहीं इस घटना को लेकर आसपास के लोगों का जमावड़ा भी पहुंच चालक और खलासी को ट्रक से सुरक्षित निकालने में सफलता पाई। अंततः वही लोगों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में तकरीबन 300 एलपीजी गैस सिलेंडर से भरी हुई थी। तत्पश्चात प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा मोबाइल फोन के जरिए स्थानीय पुलिस प्रशासन को सुचना दिया गया, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ट्रक और उस पर लगे सिलेंडर को सुरक्षित करने में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button