Uncategorized

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर बरसीं ए.आई.एस.एफ

खगड़िया जिला के विभिन्न जगहों पर विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ ही साथ ए.आई.एस.एफ जिला सह सचिव प्रशान्त सुमन के नेतृत्व में परबत्ता बाजार के तोरण द्वार से चलकर छात्रों के साथ मिलकर परबत्ता बाजार को बंद किया तथा थाना के पास अगुवानी महेशखुंट मुख्य सड़क मार्ग को अपने कई साथियों के साथ घंटों जाम किया। वहीं जिला सह सचिव प्रशान्त सुमन ने बंद समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि “रेलवे ने जो NTPC में 20 गुना रिजल्ट का आश्वासन देकर एक छात्रों का अलग अलग जगह रिजल्ट देकर धोखाधड़ी किया है। साथ ही साथ ग्रुप डी की परीक्षा में में CBT 2 लागू कर रहे हैं, ये कतई छात्रहित में नहीं है। ये साजिश है विद्यार्थियों को रोजगार से दूर रखने की ताकि पूंजीवाद की नग्नता को ढका जा सके “आगे उन्होंने कहा, “पूंजीवाद बेरोजगारी के शर्त पे ही जिंदा रहती है और यही काम यह सरकार कर रही है ताकि शोषण का तंत्र जिंदा रखा जा सके” । इतना ही नहीं कोरचक्का ग्राम के शेरनी नविता ने भी इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर शामिल होकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी के साथ मौजूद लोगों को बताई कि “जब राष्ट्रीय संपत्ति नहीं होगी तो राष्ट्र के लोगों को नौकरी कहाँ मिलेगा ये सरकार CBT-2 के बहाने लोगों को रोजगार से वंचित रखने की कोशीश कर रही है।”

IMG 20220128 WA0010

वहीं ए.आई.एस.एफ के परबत्ता अंचल अध्यक्ष बिट्टू मिश्रा ने कहा ” आज शिक्षको व छात्रों पर फर्जी FIR दर्ज करके उन्हें फंसाने का काम कर रही है। ये शिक्षा का हनन नहीं तो और क्या है इसलिए मैं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमकर विरोध कर रहा हूँ।” वहीं ए.आई.एस.एफ के परबत्ता अंचल सचिव ने लोकल मुद्दों को उठाते हुए कहा, “परबत्ता पुलिस को दारू पकड़ना होता है, तो खोजी कुत्ते से घण्टों में खोज लेती है, लेकिन परबत्ता पुलिस को माधवपुर का एक रेपिस्ट नहीं हाथ लग पा रही है।”

IMG 20220128 WA0008

मौके पर ए.आई.वाई.एफ जिला सहसचिव प्रियव्रत चौधरी, पूर्व ए.आई.वाई.एफ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व सचिव सरवोत्तम कुमार, रौशन कुमार, राहुल यादव, राजा कुमार, शिवम कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार अखिलेश पंडित, शौढ़ दक्षिणी पंचायत मुखिया राजेश मंडल एवं पंचायत समिति संजय यादव प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button