भागलपुर

कदवा के छठ घाट पर नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम ।।

कदवा के छठ घाट पर नहाने के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम ।।

ग्रामीण चिकित्सक सदानंद यादव के एकलौते पुत्र थे मृतक सुमित

नवगछिया। प्रखंड अंतर्गत कदवा दियारा पंचायत के कंचनपुर छठ घाट पर रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देने गए एक किशोर की स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक कंचनपुर कदवा बरौड़ निवासी ग्रामीण चिकित्सक सदानंद यादव के 13 वर्षीय एकलौते पुत्र सुमित कुमार है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा को लेकर संध्या अर्घ के समय सपरिवार कंचनपुर के घाट गए हुए थे। जहां पूजा को लेकर घाट पर बेरिकेडिंग भी लगाया गया है। बावजूद सुमित कुमार नहाने के दौरान अथाह पानी में चला गया होगा। घटना की जानकारी उस वक्त मिली जब सपरिवार डालिया लेकर घर पहुंच गए और सुमित को नहीं देखा। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों के साथ परिजनों ने छठ घाट पर जा कर देखा तो, वहां पर नहाने के लिए खोले गए सुमित के कपड़े रखा हुआ था। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की काफी खोजबीन किया लेकिन देर रात तक शव बरामद नहीं हो सका।

ज्ञात हो कि सदानंद यादव को चार बेटियां के बाद सबसे छोटा पुत्र सुमित कुमार था। घटना की सूचना मिलने पर तीनों पंचायतों के मुखिया नरेश सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, पंकज कुमार जायसवाल व जिला पार्षद नंदनी सरकार मौके पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। वहीं कदवा ओपी थाना की पुलिस के साथ निरंजन भारती ने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को देकर शव की खोजबीन कराने का काफी प्रयास कर रहे थे। लेकिन सोमवार को दस बजे दिन तक एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंच पाए थे। जनप्रतिनिधियों की मानें तो सुबह दस बजे तक नवगछिया सीओ विश्वास आनंद व कदवा पुलिस के साथ ग्रामीणों द्वारा शव की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास जारी था। वहीं जिप नंदनी सरकार प्रशासन की लापरवाही बता रहे थे। उधर एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने कदवा हाईस्कूल समीप फोरलेन सड़क को करीब 40 मिनट जाम कर आगजनी करने लगे। जिस दौरान स्थानीय लोगों के बीच हीं नौंकझोंक हो गई। करीब 11:00 बजे जब एसडीआरएफ की टीम कदवा पहुंचे तो, लोग शांत होकर जाम हटाए।

IMG 20221101 WA0039
  • 20 घंटे बाद कोसी नदी से एसडीआरएफ टीम ने की शव बरामद
    रविवार की शाम करीब पांच बजे डूबने के बाद सुमित का शव एसडीआरएफ की टीम ने दुसरे दिन करीब एक बजे में बरामद किया है। जहां ग्यारह बजे पहुंचने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक खोजबीन कर शव को बरामद किया। वहीं तब तक नवगछिया एसडीएम उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button