भागलपुर

अभाविप का अभियान भोजन का सदुपयोग करना ।। Inquilabindia

नवगछिया। अभाविप के आयाम स्टुडेंट्स फोर सेवा एसएफएस आयाम नवगछिया के माध्यम से कदवा दियारा पंचायत के बोड़वा टोला मिलन चौक पर बचे भोजन का सदुपयोग करने का प्रयास, शांतिभोज में बचे भोजन का संग्रह कर बस्ती में जाकर वितरण किया गया। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह एसफएस जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि लगातार चार महीने से संगठन का अभियान निरंतर चल रहा। नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा, समाज में किसी प्रकार के भोज में अगर भोजन बच जाता हैं तो अवश्य ही अभाविप कार्यकताओं को सुचना दे ताकि भोजन का सदुपयोग हो जाए। वही मौके पर अनुज चौरसिया, अरविंद सिंह, रघुवीर, पंकज, श्रीकांत आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button