भागलपुर

पुलिस सप्ताह आयोजित कर गुड-टच, बैड-टच की छात्राओं को दी गई जानकारी ।। Inquilabindia

नवगछिया। पुलिस सप्ताह के तहत महिला थाना नवगछिया द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रंगरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी झा ने छात्र-छात्राओं को गुड-टच बैड टच, बाल विवाह, यौन शोषण, महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा तथा दहेज प्रथा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम में थानाध्यक्ष ने लड़कियों के विवाह की सही उम्र क्या है, इसकी सही जवाब देने वाली वैष्णवी व आंचल को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कहा किसी भी छात्रा को कहीं भी कोई कठिनाई हो तो सीधे मुझे फोन करें। उन्होंने अपना फोन नंबर सभी छात्रा को उपलब्ध कराया। मौके पर रंगरा विडियो कुमारी निर्मला ने बीआरसी एवं कस्तूरबा परिसर में पुलिस गश्ती को बढाने का अनुरोध किया। उक्त शिक्षण संस्थानों के इर्द-गिर्द असामाजिक तत्व बेवजह जमावड़ा लगाकर बैठे रहते हैं। इस अवसर पर संचालक अरविंद कुमार झा, वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल, लेखापाल संजय कुमार, वार्डन लता मिश्रा, शिक्षिका प्रियंका कुमारी, आदेशपाल संजीव कुमार, गौरी प्रसाद सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहम्मद वाजिद, बिहार बीआरपी रवीश कुमार सिंह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button