भागलपुर

आज से अभाविप का अनशन

आज अभाविप नवगछिया के महिला कालेज इकाई द्वारा
7 सूत्रीय मांग को लेकर अभाविप के कार्यकर्ता अनशन पर बैठे अभाविप के 7 सूत्रीय मांग में नवगछिया के सभी कालेज के छात्रावास चालू हो, नवगछिया में पीजी की पढ़ाई हो, जीबी कालेज के चाहरदिवारी का पुनर्निर्माण हो, महिला कॉलेज के मैदान खेलने लायक हो, जीबी कॉलेज के चाहरीदिवार का निर्माण हो, इन सभी मांगो को लेकर महिला कॉलेज के मुख्य गेट पर अनशन पर बैठे हुए हैं।

img 20240720 wa00055307723175123986561

अभाविप के कॉलेज अध्यक्ष कुसुम कुमारी ने बताया कि हम सभी का सभी 7 सूत्रीय पूरी नहीं हो जाती है तब तक हम सभी अनशन पर बैठे रहेंगे अभावीप के कॉलेज मंत्री एवं सह मंत्री दीपा एंवम दीक्षा भारद्वाज ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा बार बार हम सभी को सिर्फ आश्वासन दिया जाता है कि छात्रावास चालू कर दिया जाएगा परंतु नहीं हो पाया है आजतक इसलिए हम सभी लगातार अनशन पर बैठे रहेंगे। अभाविप के साक्षी भारद्वाज ने कहा कि नवगछिया के किसी भी महाविद्यालय मे पीजी की पढाई नही हो रही है इसलिए हम सभी ग्रामीण क्षेत्र के छात्र को पढाई से वंचित रहना पडता है इसलिए नवगछिया मे पीजी की पढाई शुरू हो।

WhatsApp Image 2024 07 19 at 00.20.10 f2ee979c
CARRER SOLUTIONS

अभाविप के प्रांत सह संयोजक सवार्थ विधार्थी के बताया कि हम सभी लगातार बर्षो से लगातार मंग करते हुए आ रहे हैं परन्तु अब तक पुरा नही हो पाया है इसलिए हम अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठे है। विश्ववास वैभव (प्रांत सह संयोजक कला मंच) ने बताया कि सभी मांग जबतक पुरा ना होता है तबतक हम सभी लगातार अनशन पर बैठे रहेंगे। वही मौके पर अभाविप के अनुज चौरसिया ने बताया कि हमारी एक कार्यकर्ता अनशन स्थल पर बेहोश हो गई लेकिन कालेज, एवं महाविद्यालय प्रशासन का एक भी पदाधिकारी छात्रा को देखने तक नहीं आए काफी दुखद है, तभी सभी कार्यकर्ताओं ने गुस्सा कर कालेज के मुख्य गेट पर ताला जड दिया , और पीछले बार जब अभाविप का विश्वविद्यालय परिसर मे अनशन अभाविप का हुआ तो उन्हें 45 दिन का समय मांगा था लेकिन आजकल तक छात्रावास चालू नही हो पाया ।वही मौके पर अभाविप के अनुज चौरसिया,पंकज यादव, विश्वास वैभव, साक्षी,कुसुम, सुभम, दीक्षा, निकेता, खुशी, मिष्टी, पल्लवी, चंचल, अलका, पुनम,रेणु, अन्नु, डोली निधि,आंचल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button