मनोरंजन

अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई, कहा- आपके विजन से लेता हूं प्रेरणा

इंकलाब इंडिया:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। दो बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पीएम मोदी की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड में भी जबरदस्त है। उनके बर्थडे के मौके पर सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। कुछ देर पहले ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के लिए बधाई संदेश शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने PM मोदी को दी बधाई
अक्षय कुमार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है और उन्होंने कहा कि उन्हें पीएम मोदी की दूरदृष्टि, गर्मजोशी और काम करने की क्षमता, काफी प्रभावित करती है। अक्षय ने एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो पीएम मोदी के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों किसी गंभीर मुद्दे पर बातचीत करते दिख रहे हैं।

तस्वीर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- आपके विजन, आपकी गर्मजोशी और काम करने की आपकी क्षमता.. आपकी काफी खूबियों में से यह कुछ जो मुझे बहुत प्रेरणादायक लगती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं @नरेंद्र मोदी जी। आपके स्वास्थ्य, खुशी और आने वाले वर्ष के गौरवशाली होने की कामना करता हूं।

वायरल हुआ था वीडियो
साल 2019 में अक्षय कुमार ने पीएम मोदी का इंटरव्यू किया था। यह चिट चैट काफी दिनों तक सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। इसे लेकर द कपिल शर्मा शो में कपिल ने अक्षय कुमार पर निशाना भी साधा था जिसके जवाब में खिलाड़ी कुमार ने सिर्फ स्माइल से बात संभाल ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button