भागलपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नवगछिया की बैठक भाजपा कार्यालय नवगछिया में आयोजित ।।

नवगछिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नवगछिया की बैठक मंगलवार को भाजपा कार्यालय नवगछिया में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा भारतेंदु मिश्रा थे। बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप एवं संचालन भाजयुमो महामंत्री मनोज मंडल ने किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार की 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पूरे देश में भाजपा युवा मोर्चा बाइक रैली निकाल रही है और रात्रि में विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेगी।

भाजयुमो जिला महामंत्री डब्लू मंडल ने कहा कि 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो का एक-एक कार्यकर्ता को आगे आने की जरूरत है। बैठक में कार्यक्रम बाइक, तीर्थ यात्रा का संयोजक गोपालपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह एवं नवगछिया नगर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नगर अध्यक्ष नन्हे सिंह राजपूत को बनाया गया। बैठक में बिहपुर भाजयुमो अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी, आईटी सेल संयोजक कल्याण झा, स्वच्छता प्रकोष्ठ जिला संयोजक अंकित कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button