भागलपुर

बिहार राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन के प्री क्वार्टर फाइनल में

बेल्लारी ( कर्नाटक ) में खेली जा रही है 70वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग के पूल ” ई ” के चौथे व अंतिम लीग मैच में बिहार ने राजस्थान को 35-29,35-32 से पराजित किया। इसके साथ हीं बिहार अपने पूल ” ई ” के सभी मैच जीतकर पूल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बिहार की ओर से कप्तान दीपक प्रकाश रंजन,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार,अंकित कुमार शर्मा,रोहित कुमार,संटू महाराज ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button