भागलपुर

बिहपुर में मना जश्न, मंगनी लाल मंडल को RJD प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

बिहपुर | बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मंगनी लाल मंडल की नियुक्ति की खबर मिलते ही बिहपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में ऐसा जोश देखने को मिला, मानो पूरे इलाके में चुनाव जीत की खुशी हो। राजद नेताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और जमकर नारेबाज़ी की — “मंगनी लाल ज़िंदाबाद, RJD आगे बढ़ेगा!”

img 20240801 wa00017040687439974309214

इस उत्सव का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, युवा नेता अवनीश कुमार, और बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार यादव ने किया। मौके पर मौजूद युवा जिलाध्यक्ष अमन आनंद, वरिष्ठ नेता छतीस यादव, लालू यादव, कलीम खां सहित कई अन्य राजद कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखे।

राजद के युवा नेता अवनीश कुमार ने कहा —
“मंगनी लाल मंडल एक अनुभवी और जमीनी नेता हैं। उनके नेतृत्व में राजद संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। बिहार की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।”

पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भरे नारे लगाए और एकजुटता का प्रदर्शन किया। मिठाइयों की मिठास और चेहरे की मुस्कान ने इस बात की गवाही दी कि मंगनी लाल मंडल को लेकर कार्यकर्ताओं की उम्मीदें कितनी ऊँची हैं।

बिहपुर राजद टीम ने स्पष्ट संदेश दिया — संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना है और मंगनी लाल मंडल के नेतृत्व में 2025 की तैयारी अभी से तेज़ करनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button