भागलपुर

कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत

नवगछिया कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। सोमवार को भी कोसी नदी में नहाने के दौरान दो किशोर की डूबने से मौत हो गयी। डूबने वाले नवगछिया थाना के गोशाला मिल्की के गुलची मंडल का पुत्र गौरव कुमार उर्फ गौरा (14 ), विकास साह का पुत्र अनंत कुमार (14) है। कोरचक्का घाट पर ही रविवार को नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी थी। मृतक नवगछिया थाना के उजानी के अबसार अहमद का पुत्र मो अबुजर (16) है। परिजनों ने बताया कि अबुजर गांव के तीन किशोर के साथ कोसी नदी में स्नान करने गया था।

अबुजर का पांव फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया. साथियों ने बचाने का प्रयास किया, किंतु नहीं बचा पाये। परिजनों ने बताया कि गौरव कुमार व अनंत कुमार कोरचक्का कोसी नदी घाट पर चार दोस्तों के साथ नहाने करने गया था। पांव फिसलने से गौरव कुमार गहरे पानी में चला गया। अनंत कुमार गौरव कुमार को बचाने के लिए गया, तो वह भी डूब गया। उसके दोनों दोस्त नदी से बाहर निकल कर गांव ग्रामीणों को जानकारी दी। स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों किशोर के शव को खोजने का काम आरंभ किया। गौरव कुमार का शव स्थानीय गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया।

अंकित कुमार का शव बरामद नहीं हुआ है। घटनास्थल पर नवगछिया थाना की गश्ती गाड़ी मौजूद थी। ग्रामीण एसडीआरएफ टीम को शव को खोजने के लिए बुलाने की मांग कर रहे थे। गंगा नदी घाट पर स्थानीय प्रशासन के नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश था। रात होने के कारण नदी में सर्च अभियान को रोकना पड़ गया। गौरव व अंकित मैट्रिक की परीक्षा पास कर इंटर में पढ़ाई करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button