भागलपुर

मोटा अनाज अंतर्गत सावा बीज का वितरण

बिहपुर प्रखंड के ई किसान भवन में रविवार को प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण सह खरीफ महाअभियान 2024 कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम का उद्धाटन प्रखंड प्रमुख रीमा देवी ने किया।मौके पर सबौर कृषि विश्वविद्यालय से आए कृषि वैज्ञानिक डा.एमजे होदा व डा.सौरभ चौधरी समेंत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरविंद कुमार आदि ने भी किसानों को उन्नत व लाभप्रद खेती करने के तरीके बताए।किसानों को मोटे अनाज समेंत कलस्टर के बारे विशेष रूप से जानकारी दी गई।

नोडेल पदाधिकारी पवन कुमार चौधरी,प्रखंड लेखापाल धीरज कुमार व बीटीएम सन्नी कुमार ने बताया कि इसमें किसानों को मक्का,बाजरा व मिलेट्स के बारे में भी बताया गया।वहीं जानकारी दिया कि खरीफ के मौसम में कृषि विभाग द्वारा मोटा अनाज अंतर्गत सावा बीज वितरण का एक समूह/कलस्टर द्वारा किया गया।मक्का क्षेत्र विस्तार अंतर्गत संकर मक्का के समूह को अनुदानित दर पर 150 रूपसा प्रति किलो या 50प्रतिशत जो न्यूनतम है,पर दिया जा रहा है।प्रखंड के कुल 30 समूह का निर्माण किया गया है।

जिसमें कम से कम 750 किसान लाभान्वित होगें।कार्यकम में एटीएम संजना कुमारी,आनंद कुमार,सभी कृषि सलाहकार समेंत बड़ी संख्या में किसान शामिल थे।इस दौरान मिट्टी जांच पर विस्तृत चर्चा हुई।वहीं बताया गया कि किसानों का भौतिक सत्यापन कार्य प्रगति पर है।लाभुक किसान अपना भौतिक सत्यापन संबधित किसान सलाहकार,कृषि समन्वयक से संपर्क कर करवा लें।भौतिक सत्यापन नहीं कराने पर आपका बंद हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button