भागलपुर

वाहन जांच के क्रम में कार से 266 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार, दो फरार ।।

वाहन जांच के क्रम में कार से 266 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो कारोबारी गिरफ्तार, दो फरार ।।

नवगछिया। थाना पुलिस ने रविवार शाम वाहन जांच के क्रम में थाना क्षेत्र के तेतरी चौक पर भागलपुर के तरफ से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया। वही कुछ दूरी पर ही उक्त रुकी और उसपर सवार चार व्यक्ति उतरकर अलग अलग दिशा में भागने लगे। मौके पर मौजूद शसस्त्र बलों ने पीछा कर दो व्यक्ति को पकड़ लिया। वही दो व्यक्ति भागने में सफल रहे। गिरफ्तार व्यक्ति दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के शंकर रोहार ठिठोली निवासी राजीव कुमार एवं खगरिया जिला के मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी निवासी मुनचुन कुमार बताया गया। वही भागने वाले दोनो व्यक्ति का नाम पता पूछने पर खगरिया जिले के सपहा निवासी वैधनाथ यादव एवं खगरिया जिला के मानसी बुधिया निवासी विजय कुमार रजक बताया गया। वही मौके से कार संख्या- डीएल 09 सीजी 5910 का विधिवत तलासी के क्रम में 375 एमएल का 266 बोतल कुल 99.05 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। वही चार बड़ा मोबाइल, 1 कीपैड मोबाइल कार से बरामद हुआ। मामले को लेकर नवगछिया थाना कांड संख्या- 355/22 मद्ध निषेध व उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। छापेंमारी में एएसआई राजदेव प्रसाद रमन और शसस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button