शराब व अन्य मामले में चार गिरफ्तार ।।

Screenshot 2022 1113 160954
[espro-slider id=5813]

शराब व अन्य मामले में चार गिरफ्तार ।।

नवगछिया। इस्माइलपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर मालपुर दियारा में छापेंमारी कर फोदरी मंडल के बासा से 30 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को विनष्ट किया गया तथा छोटा बड़ा तसला एवं पंप बरामद किया गया। मौके पर ही शराब कारोबारी फोदरी मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले को लेकर कांड संख्या- 150/22 मद्ध निषेध व उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर कारोबारी का मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वही दूसरी ओर परबत्ता थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर राघोपुर नवटोलिया ग्रामीण सड़क पर छापेंमारी कर 4 लीटर देशी शराब के साथ राघोपुर बिंद टोली निवासी शंभु कुमार और खरीक के नयाटोला निवासी श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। खरीक थाना पुलिस ने कांड संख्या- 202/22 के प्राथमिकी अभियुक्त नवगछिया तेतरी निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वही जहान्वी टीओपी के द्वारा वाहन जांच के क्रम में 5 हजार रुपिया जुर्माना वशूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *