भागलपुर

बिहपुर में फ्री शिक्षा का विधिवत उद्घाटन।

बिहपुर। शुक्रवार को कर्तव्य पथिक फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क क्रेश कोर्स क्लास का उद्घाटन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कर्तव्य पथिक के संस्थापक सौरभ कुमार चौधरी संचालन सचिव रजनीश कुमार झा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में क्लास का विधिवत उद्घाटन महंथ नवल किशोर दाश एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप ने किया। मौके पर उपस्थित महंथ नवल किशोर दाश जी ने कर्तव्य पथिक फोंडेशन के इस मुहिम को समाज और राष्ट्र के लिए हितकर बताया।

img 20231215 wa00131614931472775180324

वही भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेश रूप ने कर्तव्य पथिक फोंडेशन के निःशुल्क शिक्षा अभियान को अदुतीय अभियान बताया। वहीं मौके पर उपस्थित रुद्र सेना संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय कुमार दर्शन ने एनजीओ के निःशुल्क शिक्षा अभियान की सराहना करते हुए बताया की इस मुहिम से अर्थिक रुप से कमजोर विद्यार्थियों के काफी सहायता मिलेगी। वही सौरभ कुमार चौधरी ने बताया की अगर कोई व्यक्ति NGO को आर्थिक सहायता करना चाहे तो एनजीओ के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डोनेसन कर सकते हैं। इस मौके पर दिलखुश मिश्रा, केशव कुमार सिंह, विभूति चौधरी,चंद्रकांत चौधरी, प्रशांत कुमार, उमा शंकर चौधरी,बबलु यादव,सुभम कुमार, रिक्की झा, मुकेश कुमार,सत्यम,अभिजीत, रिशव, शुप्रिया, मिष्टी, लुसी,शिवानी सहित दर्जनों लोग उपस्थिति थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button