भागलपुर

निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन ।। Inquilabindia

नवगछिया। अभाविप नवगछिया के स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के माध्यम से कदवा बोडवा टोला में शनिवार को निशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रांत संयोजक एसफएस के भरत सिंह जोशी, नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, पुर्व प्रखंड प्रमुख अमोद सिंह, पुर्व मुखिया अशोक सिंह, डॉ बिरेंद्र कुमार, डॉ देवव्रत कुमार, सरपंच मो सीराज ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह एवं अनुज चौरसिया ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर श्री भरत ने कहा, समाजहित में किया गया सेवा कार्य काफी सहारणीय है। अरविंद सिंह ने बताया कि एसफएस टीम नवगछिया के द्वारा लगातार सेवाकार्य समाज में सुदूर दियारा क्षेत्र में किया जा रहा है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा।

अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह एसफएस जिला संयोजक अनुज चौरसिया ने कहा कि सेवा शिविर में लगभग करीब छह सौ लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जांच के बाद दवाई लिया। डॉ देवव्रत कुमार ने बताया कि रोग से ज्यादा रोग नहीं हो, इसके लिए हमें अपने आहार पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

साधारण सी मक्खी और मच्छर गंभीर बीमारियों को जन्म देती है इससे बचें। मौके पर पंकज यादव, अर्जुन सिंह, रघुवीर कुमार, राहुल कुमार, विक्रम कुमार, तन्नु कुमारी, मन्नू कुमारी आरबीएस के नवगछिया टीम के सलमान हिंदी, संजय कुमार, मीनाक्षी कुमारी, सुशीला कुमारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button