भागलपुर

ट्रक हाईजैक कर लूट व चालक की हत्या मामले में नवगछिया जेल में बंद अपराधी को खरीक पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया ।। Inquilabindia

  • चार वर्ष पूर्व 6 जनवरी 2017 की आधी रात को हथियारबंद अपराधियों ने दिया था घटना को अंजाम
  • उपचालक यूपी से हुआ था बरामद, चालक का आजतक सुराग नही

नवगछिया। खरीक थाना पुलिस ने शुक्रवार को नवगछिया कोर्ट से खरीक थाना कांड संख्या- 11/17, ट्रक-लूट, आर्म्स एक्ट, अपहरण व हत्या मामले में नवगछिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सिवान जिले के नवीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर निवासी शेषनाथ उर्फ शशि को पुछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिसिया दबिश से परेशान आरोपित शेषनाथ उर्फ शशि ने बीते सात मई को नवगछिया कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।

ज्ञात हो कि चार वर्ष पूर्व छह जनवरी 2017 की रात्री करीब एक बजे खरीक थाना क्षेत्र एनएच 31 पर सोया ऑयल से भरी ट्रक संख्या- डब्ल्यू बी 29 बी 2362 को हथियारबंद अपराधकर्मियों ने हाइजैक कर ट्रक चालक बांका जिले के मनिकपुर निवासी पिंटू कुमार यादव और उपचालक राकेश कुमार यादव को बंधक बनाकर नशीली दवाई देकर बेहोस कर ट्रक लेकर फरार हो गया था। उक्त ट्रक 4 जनवरी 2017 को कलकत्ता के वासुदेवपुर हल्दिया से भागलपुर स्थित अदानी विल्मर लिमिटेड के डिपो के लिए चला था।

जहां से डायरेक्ट समस्तीपुर बंका ब्रदर्स के लिए निकला था, लेकिन नवगछिया के खरीक एनएच 31 पर ही हथियारबंद अपराधियों ने ट्रक को हाईजेक कर लिया और ट्रक लेकर पहले महेसी फिर मोतिहारी पहुंच गए। घटना के एक माह बाद उक्त ट्रक को पुलिस ने मोतिहारी जिले के छतौना स्थित एक मोटर गैरेज से बरामद किया था। ट्रक पर लोड सारा सामान गायब था और ट्रक का लुक बदलने की तैयारी अंतिम कड़ी में थी। चक्का खोलकर बदला जा चुका था।

पूरे ट्रक का रि-मॉडलिंग हो रही थी। ट्रक में लगी जीपीआरएस सिस्टम की मदद से पुलिस ने कार्यवाई करते हुए उक्त ट्रक को बरामद किया था। घटना के तीसरे दिन कोलकत्ता हल्दिया के ट्रक मालिक शेखर यादव ने खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था। जिसके बाद खरीक पुलिस मोतिहारी व महेसी थाना पुलिस के साथ अनुसन्धान में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि जिस गैरेज से ट्रक बरामद हुई इस गैरेज मालिक की निशानदेही पर शेषनाथ का नाम सामने आया था। उस वक्त शेषनाथ अपने स्थायी निवास मुजफ्फरपुर में रह रहे थे।

कांड को अंजाम देने के बाद पुलिस के भय से मुजफ्फरपुर का घर जमीन बेचकर सिवान में जाकर घर बसा लिया। वही इस कांड का खुलासा ट्रक के खलासी राकेश ने किया था। वह बेहोसी की हालत में यूपी के बलिया नदारी में पुलिस को मिला था। वही ट्रक चालक पिंटू का आजतक कोई सुराग नही मिल सका है। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक चालक पिंटू की हत्या कर शव को अन्यत्र लापता कर दिया गया। वही पुलिस रिमांड में शेषनाथ ने अपराध स्वीकार करते हुए सारा वृतांत उजागर किया है।

उसने कांड में शामिल अपराधियों के नाम भी पुलिस को बताया है। खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आरोपित से पुछताछ में अहम सुराग मिला है, जानकारी को गोपनीय रखा गया है। इसके निशानदेही पर कांड में शामिल अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button