मनोरंजन

गौरी खान आज भी हैं मिडिल-क्‍लास पंजाबी गर्ल…’ Farah Khan ने बताया पहली मुलाकात में हुआ था क्‍या

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जैसे सुपरस्‍टार की वाइफ होने के बावजूद गौरी खान (Gauri Khan) ने अपनी एक अलग पुख्‍ता पहचान बनाई. आज वह इंडस्‍ट्री की एक पावरफुल पर्सनैलिटी हैं, फिर भी उन पर स्‍टारडम का रंग नहीं चढ़ा है. अब भी वह सालों पहले वाली एक मिडिल क्‍लास पंजाबी गर्ल ही हैं. ये बात फराह खान (Farah Khan) ने गौरी खान के साथ अपनी तीन दशक पुरानी दोस्‍ती को याद करते हुए कही.

शाहरुख के साथ फराह की दोस्‍ती की तो लोग मिसाल देते हैं, मगर गौरी के साथ भी उनकी मजबूत बॉन्डिंग है. हाल ही में फराह उनके शो ‘ड्रीम होम्‍स विथ गौरी खान’ में शामिल हुईं, जहां उन्‍होंने आपसी संबंधों पर बात करते हुए गौरी के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्‍सा शेयर किया.

32 साल पहले मिली थीं गोवा के बीच पर

फराह ने बताया, ‘’गौरी की तुरंत शादी हुई थी और शाहरुख उन्‍हें गोवा लाए थे. हम ‘कभी हां कभी ना’ की शूटिंग कर रहे थे और मैं उनसे गोवा के एक बीच पर मिली. वह एक आजाद ख्‍याल की थीं. उन्‍होंने एक स्विमसूट और एक सारोंग पहन रखी थी. हम दोनों में जबदस्‍त बॉन्डिंग हो गई. उस समय ऐसा लगा जैसे कि मैं अपने किसी पुराने कॉलेज या स्‍कूल फ्रेंड से मिल रही हूं.’’


‘बिल्‍कुल भी नहीं बदलीं गौरी खान’

फराह ने आगे कहा, ‘’मैं गौरी को 1990 से जानती हूं, जो कि 32 साल हो गए. गौरी के बारे में सबसे अच्‍छी बात ये है कि वह बिल्‍कुल भी नहीं बदली हैं. ये एक ऐसी अनोखी बात है, जो बॉलीवुड में सफलता और पैसा आने के बाद कम लोगों में दिखती है. वह आज भी मिडिल क्लास पंजाबी गर्ल ही हैं और मेरे ख्‍याल से ये बात उनकी मुझे सबसे अधिक पसंद है.’’



यारों की यार हैं शाहरुख की वाइफ

फराह (Farah Khan) ने यह भी कहा, ‘’वह (Gauri Khan) बहुत अच्‍छा कर रही हैं. मुझे उन पर बेहद गर्व है. मैं उन्‍हें उस समय से जान रही हूं, जब वह एक यंग गर्ल थीं जिनकी नई-नई शादी हुई थी और दिल्‍ली से आई थीं. वह सच में बहुत अच्‍छा कर रही हैं. वह एक एक्‍सेप्‍शनल मदर हैं. वह एक अच्‍छी वाइफ हैं. वह शानदार तरीके से घर चला रही हैं. उनके खूबसूरत बच्‍चे हैं. वह सब कुछ संभालती हैं. मैंने उन्‍हें अपने पैरेंट्स, अपनी फैमिली के साथ देखा है. वह बहुत ही फैमिली ओरिएंटेड हैं और वह एक यारों का यार हैं. अगर वह आपकी दोस्‍त हैं तो जीवनभर के लिए आपकी दोस्‍त हैं.’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button