भागलपुर

जन सुराज की अहम बैठक आज, बिहपुर में जुटेंगे सभी पदाधिकारी

प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुली बैठक, संगठन को मजबूती देने पर होगा मंथन

बिहपुर, भागलपुर — आज दिनांक 25 मई 2025, दिन रविवार को जन सुराज के बिहपुर प्रखंड के सभी पदधारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के निर्देशानुसार एवं विधानसभा प्रभारी  बिजेंद्र चौधरी  की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

img 20250524 wa00218444256711104969466

बैठक दोपहर 3 बजे झंडापुर स्थित श्री कांति पुस्तकालय, NH-31 (लड्डू पेट्रोल पंप के पास) में शुरू होगी। इस अवसर पर संगठन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें, आगामी कार्ययोजनाएं एवं जन समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

img 20250522 wa00106678862927805064457

प्रखंड अध्यक्ष सत्यम कुमार ने सभी पदधारकों से अपील की है कि वे समय पर पहुंच कर बैठक में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें एवं संगठन की मजबूती में अपना बहुमूल्य योगदान दें।

इस बैठक से न सिर्फ संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत होगी, बल्कि आगामी रणनीतियों की दिशा भी तय होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button