खगड़िया

जिलाधिकारी की उपस्थिति में कोशिश टीकाकरण महा अभियान का बिहार का पहला टीका खगड़िया रेलवे स्टेशन पर लाभुक को दिया गया ।। Inquilabindia

जिलाधिकारी की उपस्थिति में कोशिश टीकाकरण महा अभियान का बिहार का पहला टीका खगड़िया रेलवे स्टेशन पर लाभुक को दिया गया

बिहार स्टेट हेड श्रवण आकाश की कलम से

आज दिनांक 28.10.21 को मध्य रात्रि में 12:00 बजे जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष की उपस्थिति में श्रीमती रत्नी देवी, ग्राम खैरी डीह खगड़िया को रेलवे स्टेशन खगड़िया पर बनाए गए टीकाकरण सत्र स्थल पर दिया गया। श्रीमती रत्ना देवी ट्रेन से लुधियाना को प्रस्थान करने वाली थीं। उनको टीका देने के साथ ही आज दिनांक 28.10.21 को टीकाकरण महा अभियान की बिहार राज्य में शुरुआत हो गई।

IMG 20211028 WA0017

बिहार सरकार से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में रेलवे स्टेशन, खगड़िया पर बाहर जाने वाले यात्रियों एवं बाहर से आने वाले यात्रियों की कोविड टेस्टिंग एवं टीकाकरण हेतु टीका कर्मियों के दल को 24×7 प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि दीपावली एवं छठ त्योहार के दौरान कोविड के प्रसार को नियंत्रित रखा जा सके। अभी तक जिले में कोविड महामारी पूर्ण नियंत्रण में है।

IMG 20211028 WA0016

आगामी त्यौहारों के दौरान बड़ी संख्या में बाहर रहने वाले लोगों के रेल के माध्यम से खगड़िया लौटने की संभावना है, जिसको देखते हुए रेलवे स्टेशन पर टीकाकरण एवं टेस्टिंग की व्यवस्था कराई गई है। जो भी बाहर से आने वाले यात्री और बाहर जाने वाले यात्री होंगे, उनका टीकाकरण और टेस्टिंग सुनिश्चित कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button