राजनीति

भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति: ई. शैलेंद्र

बिहपुर। बुधवार को बिहपुर विधायक द्वारा एक प्रेस रिलीज जारी किया गया। जिसमे विधायक विधायक ई. शैलेन्द्र ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पीएम मोदी की ज़ीरो टॉलरेंस नीति रही है इसलिए मोदी सरकार में भ्रष्टाचारियों में बौखलाहट है वो अपना ठीकरा कही और फोड़ रहे है। श्री शैलेंद्र ने कहा मोदी सरकार में भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में है चाहे वो मंत्री हो अथवा संत्री हो,मोदी सरकार में जाँच एजेंसीया पूरी तरह स्वतंत्र है इसलिए एजेंसीया भी बुलंद हौसले से काम कर रही है। श्री शैलेंद्र ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा एक समय था जब केंद्र सरकार में शामिल मंत्रियों पर रोज़ भ्रष्टाचार के नये नये आरोप लगते थे उस समय कहावत चल निकला था दाल में काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। श्री शैलेंद्र ने बिहार में मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा आज बिहार के मुख्यमंत्री जो हमेशा जीरो टॉलरेंस की बातें करते है वही कांग्रेस व राजद की गोद में जाकर बैठ गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button