
गोपालपुर। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन-सह-जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन आदर्श गांव धरहरा स्थित ठाकुरवाड़ी प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में एनडीए के कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।
इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त बनाने तथा आम जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।
मौके पर गोपालपुर विधायक सह बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जा और विश्वास के साथ गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास तथा जनसेवा के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सम्मेलन के दौरान यह संदेश दिया गया कि जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ विकास एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी।
आपका विश्वास, हमारा संकल्प—विकास और जनसेवा के लिए निरंतर प्रयास।




