भागलपुर

शांतिपूर्ण आंदोलन ज्यादा सफल: गौरव राय ।। Inquilabindia

नवगछिया। अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए खरीक जीप सदस्य गौरव राय ने कहा छात्र नौजवान का आंदोलन उचित है, लेकिन धीरे-धीरे यह आंदोलन हिंसक होते जा रहा है, ये कहीं से उचित नही है। संपत्ति को नुकसान पहुचाना कतई उचित नही है। वही अहिंसक आंदोलन सफलता है। अंग्रेजों के खिलाफ महात्मा गांधी ने अहिंसक आंदोलन किए थे। तत्कालीन सरकार के खिलाफ जेपी आंदोलन सम्पूर्ण क्रांति के नारों के साथ बिहार से शुरू हुई वो आंदोलन पूर्णतया सफल रही थी। किसान बिल के खिलाफ देश भर के किसानों ने आंदोलन शुरू किया, सफल रहा। फलस्वरूप सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा और किसान बिल को वापस लिया।

अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्र नौजवान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करेंगे तो निश्चित तौर पर पूरे देश का जनसमर्थन आंदोलन को मिलेगा।


रेल डब्बे में आग लगने से बेहतर है कि आमरण अनशन करें, शांतिपूर्ण जुलूस निकालें। गांव-गांव घूमकर जनसमर्थन लें। भूख हड़ताल करें। फिर देखिए आपके आंदोलन को किस तरह जनसमर्थन मिलता है। गौरव राय ने कहा अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसात्मक न होकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन तब तक किया जाय। जब तक कि केंद्र सरकार छात्रों के हित को देखते हुए इस योजना को वापस न ले। उन्होंने प्रदर्शन करने वाले सभी नौजवानों से शांत रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button