भागलपुर

सीआरपीएफ के एक जवान ने कि दादागीरी साले कि लहुलुहान कर जमकर कि पिटाई कर लुट कि घटना का दिया अंजाम।

सीआरपीएफ जवान की सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव मे सीआरपीएफ के जवान ने दादागिरी कर साले कि जमकर कि पिटाई कर किए लहुलुहान।वहीं इस घटना के बारे मे सीआरपीएफ जवान नीतीश कुमार उर्फ गुड्डू के साला ललन कुमार चौरसिया ने बताया कि हमारा बहनोई नीतीश कुमार उर्फ गुड्डू जो सीआरपीएफ के जवान हैं। मुंगेर जिला के रामनगर थाना क्षेत्र के रतनपुर पाटम बरैचक गांव का रहनेवाला हैं उनका पिता लक्ष्मी मंडल हैं।हमारी बहन के साथ शादी 2016 ई. मे हिन्दू रिति रिवाज के साथ हुई थी।जब से हमारी बहन कि शादी हुई हैं।उनके व्यवहार के कारण हमारी बहन उसके पास नहीं रहना चाहती हैं।जबकी यह मामला भागलपुर न्यायालय में भी चल रहा। लेकिन हमारे बहनोई नीतीश कुमार उर्फ गुड्डू ने अपने लगभग दस सहयोगियों के साथ 5 जुलाई 2022 को शाम पांच बजकर 30 मिनट पर हमारे घर मे घुस कर बाईजबरन लाठी डंटे हमे मारते पिटते हुये घर के दुकान के सारे समान क्षतिग्रस्त कर दुकान मे रखे लाखों रुपये कि लुट कर लिये । और कहा कि तुम्हारे बहन को जबरदस्ती घर से उठाकर ले जाएगे।और दस लाख रुपये तैयार रखना अगर ऐसा नहीं करोगें तो घर के सभी सदस्यों को जान से मारने कि धमकी दी हैं । इस घटना की सारी करतूत सीआरपीएफ जवान एवम उनके सहयोगी द्वारा घटना का अंजाम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है ।इस से पुरे परिवार मे दहशत का माहौल छा गया।इस घटना कि जानकारी स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को देने पर अबतक कोई कार्यवाही नहीं होने पर पुरे परिवार मे दहशत देखी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button