शादी के बंधन में बंधी रकुल प्रीत सिंह, गोवा में जैकी भगनानी संग पूरी हुईं शादी की रस्में

शादी के बंधन में बंधी रकुल प्रीत सिंह

रकुल प्रीत सिंह ने 21 फ़रवरी को गोवा में जैकी भगनानी से शादी की। दोनों का आनंद कारज हुआ। अब कपल आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गया है। बीते कुछ सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं। निर्माता जैकी भगनानी की फिल्म ‘कठपुतली’ में रकुल लीड हीरोइन थीं। 

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुधवार को उन्होंने गोवा में शादी की। बताया जा रहा है कि परिवार और चुनिंदा दोस्तों की मौजूदगी में रकुल और जैकी ने एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया। दोनों ने सिख रीति-रिवाज के तहत शादी की, जिसकी सभी रस्में बुधवार को पूरी हुईं। कपल के आनंद कारज में बॉलीवुड की भी कई नामी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल, भूमि पेडणेकर, आदित्य रॉय कपूर, ईशा देओल, अर्जुन कपूर, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा शामिल हैं।

रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह

हिंदू रिवाज़ से भी शादी करेंगे रकुल प्रीत-जैकी भगनानी

बताया जा रहा है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने सिख और सिंधी परम्परा का पालन करते हुए एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है। लेकिन कपल अभी हिन्दू रिवाज़ से भी शादी करेगा। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के शादी के फंक्शन 19 फ़रवरी को शुरू हो गए थे। 20 फ़रवरी को उनकी मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ। वहीं, 21 फ़रवरी को सुबह उनकी हल्दी सेरेमनी हुई और दोपहर 3 बजे से उनकी आनंद कारज सेरेमनी शुरू हुई। गोवा रवाना होने से पहले कपल ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया था।

दोस्तों और कलीग्स को रिसेप्शन भी देंगे रकुल-जैकी

रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी मुंबई में अपने दोस्तों और कलीग्स के लिए रिसेप्शन भी होस्ट करेंगे, जिसमें बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहरुख़ खान से लेकर साउथ इंडियन सिनेमा से जूनियर एनटीआर, रजनीकांत, कमल हासन और थलापति विजय जैसे सुपरस्टार्स के पहुंचने की उम्मीद है।

कुछ सालों से डेट कर रहे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी

बताया जाता है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बीते कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रकुल ने निर्माता जैकी भगनानी की फिल्म ‘कठपुतली’ में फीमेल लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

Read Also….

Indus App Store: खत्म हो जाएगा Google-Apple का दबदबा, PhonePe ने लॉन्च किया नया App Store

इंक़लाब इंडिया भारत का सर्वाधिक भरोसेमंद न्यूज पोर्टल में से एक है। यहां आपको हर छोटी -बड़ी खबरों से रूबरू होने को मिलेगा। देश के प्रमुख शहर के साथ बिहार झारखंड के प्रत्येक जिलों से हमारी रिपोर्टिंग कार्य प्रगति पर है, अगर हमारे पोर्टल के माध्यम से अपने व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहते हो तो जल्द संपर्क करे आपकी सहायता करने में हमें गौरवान्वित महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *