रंगरा डिग्री कॉलेज स्थानांतरण विवाद: आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने दिया समर्थन

IMG 20260702 WA0020

नवगछिया। तेजनारायण उच्च विद्यालय, रंगरा से प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे महाविद्यालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे आशुतोष सिंह, अनुज चौरसिया एवं मृदुल शर्मा ने कहा कि जब तक स्थानांतरण का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।IMG 20260702 WA0022

अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं ग्रामीण पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। छात्राओं ने भी कॉलेज को रंगरा में ही संचालित करने की मांग दोहराई। आंदोलनकारियों ने बताया कि इससे पहले मशाल जुलूस, आक्रोश मार्च, पुतला दहन एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से विरोध दर्ज कराया गया था, लेकिन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण आमरण अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।

Read More…रंगरा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन तेज, छात्राओं ने निकाला आक्रोश मार्च

रंगरा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हजारों ने निकाला आक्रोश मार्च

अनशनकारी अनुज चौरसिया ने कहा कि रंगरा में कॉलेज भवन निर्माण और पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कॉलेज का स्थानांतरण क्षेत्र के विद्यार्थियों के हितों के विपरीत है। वहीं मृदुल शर्मा ने कहा कि तीनटंगा दियारा क्षेत्र बाढ़ प्रभावित होने के कारण वहां कॉलेज संचालित होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी।

Read More…मुखिया से सहायक आचार्य बनीं कुमारी मीरा, शिक्षक बनने के लिए छोड़ेंगी पंचायत की कुर्सी

आंदोलनकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर एवं स्थानीय विधायक कुमार शैलेन्द्र से स्थानांतरण आदेश तत्काल रद्द कर रंगरा में ही डिग्री कॉलेज का संचालन शुरू कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

इधर, दूसरे दिन अनशन स्थल पर गोपालपुर के पूर्व विधायक गोपाल मंडल पहुंचे और आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग न्यायोचित है तथा सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस अवसर पर उप प्रमुख दिवाकर सिंह, प्रियतोष सिंह, राजेश शर्मा, आशीष मंडल, भरत भूषण गणपति, मिठ्ठू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।

अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, ” प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।” पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि “मैं एक डिजिटल पत्रकार हूं।”

इंक़लाब इंडिया भारत का सर्वाधिक भरोसेमंद न्यूज पोर्टल में से एक है। यहां आपको हर छोटी -बड़ी खबरों से रूबरू होने को मिलेगा। देश के प्रमुख शहर के साथ बिहार झारखंड के प्रत्येक जिलों से हमारी रिपोर्टिंग कार्य प्रगति पर है, अगर हमारे पोर्टल के माध्यम से अपने व्यवसाय को बढ़ावा देना चाहते हो तो जल्द संपर्क करे. आपकी सहायता करने में हमें गौरवान्वित महसूस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *