प्रदेश

रंगरा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में आंदोलन तेज, छात्राओं ने निकाला आक्रोश मार्च

नवगछिया – रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय से प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे महाविद्यालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को रंगरा प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्राओं के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला गया तथा उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह ‘टाइगर’ और स्थानीय विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के खिलाफ नारेबाजी की गई।IMG 20260630 WA0021 1

 

धरना को संबोधित करते हुए आंदोलनकारियों ने कहा कि डिग्री कॉलेज का संचालन रंगरा के तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में ही किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि भवन निर्माण एवं पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कॉलेज को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

 

आंदोलनकारियों ने कहा कि रंगरा प्रखंड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से स्थानांतरण आदेश तत्काल वापस लेने और कॉलेज का संचालन पूर्व निर्धारित स्थल पर शुरू करने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन और तेज किया जाएगा।

 

ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने बताया कि आगामी दिन से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक एवं स्थानीय लोग शामिल होंगे।

 

धरना-प्रदर्शन में आशुतोष सिंह, जिम्मी ठाकुर, राजन ठाकुर, अनुज चौरसिया, रुद्राणी, सियाराम मंडल, अनुराग आर्य, मोहम्मद फारुख, मोहम्मद हाकीम, सिकंदर मंडल, गुलशन झा, आनंद सिंह, प्रियतोष सिंह, राजेश शर्मा, चितरंजन शर्मा, पंकज जायसवाल, जयप्रकाश मंडल, डब्लू ठाकुर, शंकर शर्मा, मो. असलम, आशीष मंडल, दिवाकर सिंह, बंटी ठाकुर, राकेश ठाकुर, विनोद ठाकुर, गोरे ठाकुर, लालू ठाकुर, अनिल ठाकुर, राजा जायसवाल, भरत भूषण गणपति समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button