viral videoबिहार

पिता को सांप ने काटा तो बेटा ‘सांप’ को ही बोतल में बंद कर ले आया अस्पताल

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक युवक अपने पिता का इलाज कराने के साथ-साथ उन्हें काटने वाले सांप को भी बोतल में बंद कर अस्पताल पहुंच गया। यह नजारा देख अस्पताल में मौजूद मरीज और परिजन भी हैरान रह गए।
घटना कदवा थाना क्षेत्र के प्रताप नगर गांव की है। घायल की पहचान रुदल राय के रूप में हुई है। उनके पुत्र विवेक कुमार ने बताया कि दोनों बासा (खेत पर बने ठिकाने) पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके पिता रखी हुई ईंटों को हटा रहे थे। तभी अचानक ईंटों के बीच छिपे सांप ने उन्हें काट लिया।
विवेक ने बताया, “हमें यह नहीं पता कि सांप कौन-सी प्रजाति का है। जैसे ही पापा को सांप ने काटा, हम तुरंत उन्हें लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। हमने उसी सांप को पकड़कर बोतल में बंद कर लिया, ताकि डॉक्टरों को दिखाया जा सके। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।”
अस्पताल में युवक के हाथ में बोतल के अंदर जिंदा सांप देखकर लोगों की भीड़ लग गई। कई लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Sujeet Singh

सुजीत कुमार बिहार के भागलपुर जिले के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 8 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में विशेष रूप से क्राइम और राजनीति (पॉलिटिक्स) बीट पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, निष्पक्ष और जमीनी मुद्दों पर आधारित मानी जाती है।सुजीत कुमार ने स्नातक (बी.ए.) की शिक्षा प्राप्त की है। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं, अपराध संबंधी मामलों और राजनीतिक गतिविधियों की प्रभावी कवरेज कर पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button